मादा टाइगर मीरा ने दिया तीन शावकों जन्म
ग्वालियर । गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में टाइगर के तीन शावकों को आज सोमवार को महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, उपनेता सत्तापक्ष मंगल भैया योगेन्द्र, उपनेता विपक्ष रवि तोमर, एमआईसी श्रीमती मोनिका मनीश शर्मा, पार्षद अनिल सांखला, श्रीमती अपर्णा पाटिल, अंकित कठ्ठल एवं नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह की उपस्थिति में आम सैलानियों के प्रदर्शन हेतु बाहर निकाला गया। टाइगर के छोटे-छोटे शावक देखकर बच्चे खुशी से उछल पडे। इस अवसर पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने सभी बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को टॉफियां बांट कर मुंह मीठा कराया। इस दौरान इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ. उपेन्द्र यादव, जू क्यूरेटर गौरव परिहार एवं बडी संख्या में सैलानी उपस्थि रहे।
उपायुक्त चिड़ियाघर डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनांक 28-6-24 को मादा टाइगर दुर्गा ने गांधी प्राणी उद्यान में दो मादा व एक नर कुल तीन शावको को जन्म दिया था। जिनमें से दो शावक पीले एवं एक सफेद है। वर्तमान में तीनों शावक स्वस्थ्य हैं एवं आइसोलेशन की अवधि भी लगभग पूर्ण कर ली है। इसके दृष्टिगत रखते हुए अब प्रतिदिन चिडियाघर घूमने आने वाले सैलानियों के लिए दीदार का समय दोपहर 11 बजे से 01 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मादा टाइगर मीरा ने दिया तीन शावकों जन्म
गांधी प्राणी उद्यान में मादा टाईगर मीरा (सफेद टाईगर) द्वारा दिनांक 4 अगस्त की रात्रि 9 बजे 3 शावकों को जन्म दिया गया है। जिनमें से दो शावक सफेद एंव एक पीला है। चिडियाघर में अब कुल 12 टाईगर संरक्षित है। जिसमें से 5 सफेद एवं 7 रॉयल बंगाल टाइगर हैं।