भारत आने के लिए बांग्लादेशी भी लगा रहे ‘जय श्रीराम’ के नारे
बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेने के लिए सैकड़ों लोग सीमा पर जमा हो रहे हैं। तनाव के बीच सभी भारत में शरण चाहते हैं। बीएसएफ ने उन्हें रोका है। हालांकि, वे शरणार्थी जीरो प्वाइंट पर खड़े हैं। कुछ लोग अवामी लीग का नाम लेकर नारे लगाने लगे। कुछ 'जय श्री राम' के नारे लगाते दिखे। ऐसा नजारा शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर कूचबिहार के सीतालकुची के पाठानठुली में देखने को मिला। भारी संख्या में सुरक्षा बलों को यहां पर लगाया गया है। इसके बाद बांग्लादेश में कई जगहों पर हालाता बिगड़े हुए हैं। देश के कई हिस्सों में तोड़फोड़ और लूटपाट की शिकायतें आ रही हैं।ऐसे में कई बांग्लादेशी अपना घर छोड़कर शरण के लिए भारत आ रहे हैं। बुधवार को भी जलपाईगुड़ी के बेरुबारी में बांग्लादेश सीमा पर कई लोग एकत्र हुए थे। उस जगह पर कोई कंटीला तार नहीं है। बीएसएफ ने कहा कि वे जीरो पॉइंट पर इंतजार कर रहे थे। सभी भारत में प्रवेश की अनुमति चाहते हैं। हालांकि, बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) से बात करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया।शुक्रवार को बांग्लादेश छोड़कर भारत आने के लिए सीतालकुची के पाठानठुली में सैंकड़ों लोग एकत्रित हुए। हालांकि, बीएसएफ ने उन्हें सीमा पर बाड़ लगाने से पहले ही रोक लिया। तभी वे लोग जीरो प्वाइंट पर जमीन पर बैठकर हसीना सरकार के समर्थन में नारे लगाने लगे। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, ये निवासी बांग्लादेश के लालमनिरहाट जिले के गाइबंदा, पश्चिम गोतामारी, पूर्वी गोतामारी, डाकातारी इलाकों से आए थे। जानकारी के मुताबिक वे बांग्लादेशी हसीना के समर्थन में नारे लगाने के अलावा 'भारत माता की जय', 'जय श्री राम' के नारे भी लगाते रहे।