Homeदेश विदेश,
अनियंत्रित होकर रिहायशी इलाके में गिरा विमान, हादसे में 62 लोगों की मौत

 ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में एक विमान क्रैश हो गया। विमान में 62 लोग सवार थे, जिसमें 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई। बताया कि यह हादसा विन्हेडो में हुआ था।

जानकारी के अनुसार, विमान ने कास्केवेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विन्हेडो में प्‍लेन क्रैश हो गया। जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया। हालांकि, विमान हादसे का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है।

 

Share This News :