Homeअपना शहर ,slider news,
आईएएस अमन वैष्णव बनाये गए निगमायुक्त -जानिए इनके बारे में

ग्वालियर .  जिला अनूपपुर के अपर कलेक्टर अमन वैष्णव को आयुक्त नगर निगम ग्वालियर बनाया गया है.तेज -तर्रार अफसर के रूप में उनकी पहचान है .युवा आई ए एस श्री वैष्णव वर्ष 2018 बेच के हैं और वह अनूपपुर से पहले जिला पंचायत रतलाम के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रह चुके हैं .आप उत्तरप्रदेश झाँसी के रहने बाले हैं .आई ए एस की परीक्षा पहलीबार में पास की .राजनीती शास्त्र रुचिकर विषय रहा है .बताया गया है कि जब अमन वैष्णव आई ए एस का इंटरव्यू देने गए तब उनसे पूंछा गया था कि आजकल राजनेता पहले कचरा फैलाकर नई झाड़ू लेकर सफाई करते हैं .इसे आप क्या मानते हैं .अमन वैष्णव का जबाब था 70 साल बाद आज राजनेता झाड़ू तो उठा रहे  हैं .यह पहला स्टेप है .श्री वैष्णव सोमवार को आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे ऐसी खबर है . 

Share This News :