Homeअपना शहर ,slider news,
भारी बारिश से बिचपुरी गांव आधा डूबा, 70-80 घरों में घुसा पानी

श्योपुर जिले में पिछले 10 घंटे से हो रही झमाझम बारिश की वजह से अब लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। बारिश का पानी घर मकान और दुकानों में घुस रहा है। इसकी वजह से लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

श्योपुर जिले के विजयपुर के बिचपुरी गांव में भारी बारिश होने की वजह से बारिश का पानी गांव के घरों में घुस गया है। करीब 70 से 80 घरों में पानी भरा है। इस वजह से घर में रखा हुआ अनाज और अन्य सामान भी खराब हो गया है। सूचना मिलने के बाद विजयपुर एसडीएम बीएस श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए हैं और पानी में डूबे हुए घरों से ग्रामीणों को निकलवा कर उन्हें स्कूल में शिफ्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही गांव में जेसीबी चलवा कर पानी निकासी के इंतजाम करने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिले की क्वारी नदी के निचले पुल से लगभग 9 फीट पानी ऊपर बह रहा है। पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रशासन की टीम जलभराव की स्थिति को देखने पहुंची है।

Share This News :