Homeदेश विदेश,
यूपी में उपचुनाव: कांग्रेस ने सभी दस सीटों पर बनाए प्रभारी

यूपी में होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने सभी दस सीटों के लिए प्रभारी घोषित कर दिए हैं। यूपी से कांग्रेस के छह सांसदों में राहुल गांधी को छोड़कर बाकी पांच सांसदों को किसी न किसी सीट पर प्रभारी बनाया गया है। अमेठी से सांसद केएल शर्मा को कानपुर की सीसामऊ सीट का प्रभारी बनाया गया है। मीरापुर सीट पर सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रभारी बनाया गया है।सीतापुर के सांसद राकेश राठौर कुन्दरकी सीट पर प्रभारी बनाया गया है। बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया को गाजियाबाद सीट का प्रभारी बनाया गया है। फूलपुर सीट पर इलाहाबाद से सांसद उज्जवल रमण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मंझवा सीट पर विधायक वीरेंद्र सिंह और कटेहरी सीट पर पूर्व सांसद नसीमुद्दीन सिद्दकी को पार्टी ने प्रभारी बनाया है।



Share This News :