'भारत-बांग्लादेश के रिश्ते मजबूत लेकिन. बीएनपी नेता ने दोनों देशों के रिश्तों पर कही बड़ी बात
बांग्लादेश से शेख हसीना सरकार के सत्ता से जाने और शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भारत आने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अब बांग्लादेश की प्रमुख पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शीर्ष नेता ने दोनों देशों के रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि उन्होंने कुछ मुद्दे भी गिनाए, जिन्हें सुलझाया जाना जरूरी है। बांग्लादेश से शेख हसीना सरकार के सत्ता से जाने और शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भारत आने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अब बांग्लादेश की प्रमुख पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शीर्ष नेता ने दोनों देशों के रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि उन्होंने कुछ मुद्दे भी गिनाए, जिन्हें सुलझाया जाना जरूरी है।
खालिदा जिया की तबीयत खराब तारिक रहमान करेंगे नेतृत्व
मिर्जा इस्लाम आलमगीर ने बीएनपी नेतृत्व को लेकर कहा कि 'खालिदा जिया बीमार हैं। जिया पार्टी की अध्यक्ष हैं और वह बांग्लादेश की सबसे लोकप्रिय नेता हैं लेकिन वह बीमार हैं और अभी उन्हें इलाज की जरूरत है। अगर डॉक्टर इजाजत दे देंगे तो वे इलाज के लिए विदेश जाएंगी। अगर वह वापस आती हैं और यकीनन वे अगले चुनाव में बीएनपी का चेहरा होंगी लेकिन अगर वे वापस नहीं आती हैं तो अगर वह चुनाव लड़ने के लिए फिट नहीं हैं तो कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान उनकी जगह लेंगे।'बीएनपी नेता आलमगीर ने कहा कि 'पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और अपनी पार्टी और लोगों को छोड़कर देश से भाग गई हैं। उन्हें लोगों के साथ रहना चाहिए था, लेकिन उन्होंने देश छोड़ दिया। जहां तक हमारी जानकारी है, वे दिल्ली में हैं। एक छात्र और नागरिक विद्रोह हुआ यह एक क्रांति थी और उससे पहले, शेख हसीना की पुलिस ने लगभग 1,000 छात्रों को मार डाला और लगभग 12,000 लोगों को गिरफ्तार किया था। लाखों लोग सड़कों पर थे और वे प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास की ओर बढ़ रहे थे और फिर वह अपने हेलीकॉप्टर से देश छोड़कर चली गईं। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद देश में अंतरिम सरकार बनी, जिसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर यूनुस कर रहे हैं। अंतरिम सरकार निश्चित रूप से स्थिति को स्थिर करेगी और शांति और व्यवस्था लाएगी, कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी। अंतरिम सरकार का मुख्य कार्य एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है।'