Homeअपना शहर ,slider news,
राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी अंजना तिवारी को राष्ट्रपति पदक

राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी अंजना तिवारी का चयन इस वर्ष सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए हुआ है। यह पदक उन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदान किया जाएगा।

1998 में राज्य पुलिस सेवा में आईं सुश्री तिवारी फिलहाल उज्जैन मेें पीटीएस एसपी के पद पर पदस्थ है। उन्होंने पुलिस सेवा में अपने कॅरियर की शुरुआत इंदौर में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में की थी। वे इंदौर में डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी मुख्यालय, एएसपी ट्रैफिक, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक, एएसपी मुख्यालय, एसपी फायर और 15वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ रह चुकी हैं।

वे सीएसपी देवास, एसडीओपी मंडलेश्वर, सीएसपी उज्जैन और एसपी एसटीएफ के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। एएसपी ट्रैफिक रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए उन्हें रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

 

आईपीएस तिवारी संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में 2010 में सूडान और 2022 में दक्षिणी सूडान में भी भारत के प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। वर्ष 2004 और 2016 में सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन में महतवापूर्ण जिम्मेदरियों का निर्वाह किया। इसके लिए उन्हे पुलिस महानिदेशक डिस्क तथा सिंहस्थ मैडल से सम्मानित किया गया।

 

 

 

Share This News :