मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भविष्यवाणी पर भड़की कांग्रेस
मध्यप्रदेश सरकार के नगरी प्रशान मंत्री का एक बयान को लेकर कांग्रेसी नेता हमलावर हो गए हैं। दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में रविवार को एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कुछ दिन पहले एक मिलिट्री के रिटायर ऑफिसर के साथ बैठा था, उन्होंने कहा की 30 साल बाद देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा बीजेपी अंग्रेजों की परिपाटी पर काम कर रही है। भारत को खंड-खंड करना चाहती है। सब कुछ ठीक नहीं है.
पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में 2047 तक विकसित भारत बनाने की बात सरकार कर रही थी, अब बीजेपी के सीनियर नेता मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गृह युद्ध होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं यह इस बात को साफ कर रहा है की सब कुछ ठीक नहीं है। देश में आतंकवाद बढ़ रहा है जांच एजेंसियां क्या रही है। बीजेपी सत्ता नहीं संभाल सकती है तो सत्ता छोड़ दे, क्योंकि कांग्रेस पार्टी को देश के लिए जान देना और देश की सुरक्षा करना बहुत अच्छे से आता है हम देश पर आंच नहीं आने देंगे।