Homeअपना शहर ,अपना मध्यप्रदेश,
मैदानी इलाकों में ठंड का कहर, ग्वालियर रहा सबसे ठंडा

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का अब मैदानी इलाकों पर असर दिखने लगा है. बुधवार को हिंदुस्तान के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई, हालांकि दिन में निकली धूप ने थोड़ी राहत भी दी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में ठंड ने पांच सालों का रिकार्ड तोड़ डाला. बुधवार सुबह दिल्ली का तापमान 4 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि मध्यप्रदेश में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा. बुधवार सुबह ग्वालियर में पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया, इसके साथ ही बैतूल और दमोह ज़िले में शीतलहर भी चली. रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, चंबल, इंदौर और ग्वालियर संभाग में न्यूनतम तापमान के नीचे जाने से ठंड का अहसास ज्यादा हुआ.

Share This News :