Home > देश विदेश,
भारतीय छात्रा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पर लगाया नस्ली प्रताड़ना का आरोप
ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की एक भारतीय छात्रा लक्ष्मी बालकृष्णन ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर नस्ली पूर्वाग्रह, प्रताड़ना और अन्याय का आरोप लगाया है। तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली लक्ष्मी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गठित अपील एवं शिकायत तंत्र से न्याय नहीं मिलने के बाद उन्होंने कानूनी कदम उठाया है।
लक्ष्मी ने बताया कि 2018 में उन्होंने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शेक्सपियर पर पीएचडी के लिए शोध कार्य शुरू किया। नवंबर 2021 में आंतरिक मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकनकर्ताओं ने रिपोर्ट में यह तर्क देकर उन्हें फेल कर दिया कि शेक्सपियर में डॉक्टरेट स्तर के अध्ययन की गुंजाइश नहीं है। विश्वविद्यालय ने अनुबंध का उल्लंघन किया है।