Homeदेश विदेश,
देवता, आइडिया ऑफ शिव और बुद्ध... जानिए राहुल गांधी ने किन-किन मुद्दों पर टेक्सास में बोला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए राहुल ने बेरोजगारी और महंगाई से लेकर शिव और बुद्ध तक पर चर्चा की.राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों को संबोधित करते हुए देवता शब्द के अर्थ पर भी बात की. उन्होंने देवता शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि देवता आखिर कौन होता है? देवता ऐसा शख्स है, जिसकी अंदरूनी भावनाएं ठीक वैसी ही होती हैं, जैसी उसकी बाहरी अभिव्यक्ति. इसका सीधा सा मतलब है कि जो साफ का शख्स है और पूरी तरह से पारदर्शी है. वह देवता है. राहुल ने कहा कि अगर हम हमारे ऐतिहासिक नायकों को देखें. आपको सब एक्सट्रीम नजर आएंगे. जैसे आप बुद्ध को देखें. वह एक्सट्रीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. आप भगवान राम और महात्मा गांधी को देख सकते हैं. दरअसल बेसिक आइडिया पहचान  के विनाश का है. खुद के अहं को खत्म करने और दूसरों को सुनने का है.  राहुल ने कहा कि हमारी राजनीति के बारे में दिलचस्प बात यह है कि आप अपने विचारों को कैसे दबाते हैं? आप अपने डर, लालच या महत्वाकांक्षाओं को दबाकर दूसरों के डर और महत्वाकांक्षाओं पर कैसे फोकस करते है.  

Share This News :