Homeदेश विदेश,
मैं नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता ...

अमेरिका में छात्रों-शिक्षकों से बातचीत के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, भारत भाषाओं, परंपराओं और धर्मों का एक संघ है, जब भारतीय लोग अपने धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, तो वे अपने देवता के साथ विलीन हो जाते हैं। यह भारत की प्रकृति है। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस की गलतफहमी यह है कि वे सोचते हैं कि भारत अलग-अलग चीजों का एक समूह है, मैं नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता, मैं उनके दृष्टिकोण से सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं उनसे नफरत भी नहीं करता। कई मौकों पर मैं उनके साथ सहानुभूति रखता हूं।

Share This News :