Homeमनोरंजन ,
सलमान की 'सिकंदर' में दिखेगी साउथ की ये हसीना

सलमान खान का फिल्म इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। उनकी फिल्म चले न चले, लेकिन उनकी चर्चा हमेशा रहती है। सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंक फिल्म सिकंदर की वजह से चर्चाओं में है। अब खबर आ रही है कि इसमें साउथ की बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री पक्की गई है, जिससे रश्मिका मंदाना के फैन्स की चिंताएं बढ़ गई है।

सिकंदर को साउथ के मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगदास निर्देश कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। वह गलत लोगों के साथ गलत और सही के साथ सही करते नजर आएंगे। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते दिखाई देंगे। इस फिल्म के एक्शन को हाई लेवल पर शूट किया जा रहा है।

रश्मिका के बाद एक और एक्ट्रेस की पक्की हुई जगह
सिकंदर में सलमान खान के दोस्त का किरदान एक्टर नवाब शाह निभाएंगे। वह उनके साथ टाइगर जिंदा है में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की इस बात की जानकारी दी थी।

क्या रश्मिका मंदाना अभी भी फिल्म का हैं हिस्सा
फिल्म में नई एक्ट्रेस के आने की जानकारी मिलने से रश्मिका मंदाना के फैंस परेशान हो गए हैं। आपको बता दें कि चिंता की कोई बात नहीं है। रश्मिका अभी सिकंदर का हिस्सा हैं। बस एक और लीड एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री हुई है।

साउथ की ये एक्ट्रेस करेगी सलमान संग काम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सिकंदर फिल्म के लिए काजल अग्रवाल को कास्ट किया गया है। उनकी जगह फिल्म में पक्की हो गई है। उनका फिल्म में क्या रोल रहेगा, इस बात की अभी जानकारी नहीं मिली है। काजल अग्रवाल पहली बार सलमान खान के साथ काम करने वाली हैं। उन्होंने पहले दबंग खान के साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी। इस फिल्म में कटप्पा फेम सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी हैं। प्रतीक फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे।

 

Share This News :