भारत – बांग्लादेश टी 20 मैच के टिकिट की दरें तय, यह महत्त्वपूर्ण नियम भी पड़ें
भारत-बांग्लादेश टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टिकटों की दरें निम्नानुसार रहेंगी -
PAVILION / GALLERY
PRICE PER TICKET (Admission fee + GST + MP E&A Tax + GST on MP E&A Tax) (rounded off)
Mode of sale
Online only
East Gallery
1,115/-
West Gallery
1,115/-
North-East Gallery
1,549/-
North-West Gallery
1,859/-
Jindal Panther Pavilion (South)
Level 4 REGULAR (rows behind premium)
2,478/-
Jindal Panther Pavilion (South)
Level 4 PREMIUM (first few rows close to ground)
3,098/-
Jindal Panther Pavilion (South)
Level 1
5,452/-
North Pavilion
Level 1
With SEMI (packed) hospitality
4,708/-
महत्वपूर्ण जानकारी एवं नियम –
1.इस मैच के लिए टिकट www.insider.in वेबसाइट और/या 'Insider. in" नामक मोबाइल एप्लिकेशन या "Paytm नामक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।
2. ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 20 सितंबर 2024 सुबह 10.00 बजे शुरू होगी और तब तक जारी रहेगी जब तक टिकट उपलब्ध है या कोई अन्य सूचना नहीं दी जाती।
3. वेबसाइट / मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए उपयोग की शर्तें और प्रक्रिया उपलब्ध होंगी।
4. ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से बुक किए गए टिकटों को कूरियर सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी की होगी। ऑनलाइन प्रबंधन शुल्क एमपीसीए वहन करेगा, जबकि उपभोक्ता को गेटवे शुल्क, बुकिंग शुल्क और उस पर लगने वाले कर, कूरियर शुल्क वहन करना होगा। इस संबंध में विवरण वेबसाइट / मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा।
5. 3 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैध टिकट की आवश्यकता होगी। 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग से कुर्सी/स्थान उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।