Homeअपना शहर ,slider news,
पत्रकारों के लिए राहत,सीएम डॉ. यादव का एलान- बीमा प्रीमियम की बढ़ी दरें अब सरकार करेगी वहन -मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिवस मना रहे है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश के पत्रकारों को बढ़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की बीमा पॉलिसी की बढ़ी प्रीमियम दरें सरकार के भरने के एलान के साथ ही योजना में फॉर्म भरने की तारीख भी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ, आप दिन-रात एक करके विषम परिस्थितियों में देश और समाज की सेवा करते हैं। विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा एक विषय मेरे संज्ञान में लाया गया था कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम में वृद्धि की गई है। सीएम ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। इसी के साथ पत्रकार बीमा योजना में फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर 2024 की जायेगी। राज्य सरकार पत्रकारों बंधुओं के साथ हर कदम पर खड़ी है।ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और सचिव सुरेश शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के प्रति आभार जताया है |


Share This News :