Homeदेश विदेश,
इस्राइल का दावा- हिज्बुल्ला कमांडर इब्राहिम अकील ढेर; लेबनान बोला- हमले में 70 से अधिक हताहत

पहले पेजर विस्फोट, फिर रेडियो सेट और वॉकी-टॉकी में विस्फोट के बाद इस्राइली सेना की तरफ से लगातार दूसरे दिन हिजबुल्ला पर हवाई हमला जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस्राइली सेना ने खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उसकी तरफ से बेरूत कुछ जगहों को निशाना बनाते हुए हमला किया है।

हमले में तीन की मौत, इस्राइल ने इब्राहिम अकील को बनाया निशाना
वहीं इस हमले के बाद लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरूत के उपनगरीय इलाकों में इजरायली हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए, 59 लोग घायल हुए हैं। जबकि एक इस्राइली अधिकारी ने कहा कि बेरूत में इस्राइल की तरफ से किए गए हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम अकील को निशाना बनाया गया था।


हमले में हिजबुल्ला कमांडर इब्राहिम अकील की मौत
वहीं इस हमले को लेकर इस्राइल ने दावा किया है कि बेरूत पर उसके हवाई हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ अधिकारी इब्राहिम अकील की मौत हो गई।

Share This News :