Homeवायरल न्यूज़,
नवरात्र के चौथे दिन किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। बेवजह के कार्य में उलझे रहेंगे। कोई वस्तु चोरी हो सकती है। व्यापार में हानि उठाना पड़ सकती है। नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें।
वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से फिसल सकता है। कामकाज में कुछ अड़चन आ सकती हैं।

मिथुन राशि

लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां बनी रहेगी।

कर्क राशि

आज का दिन किसी विशेष कार्य में व्यतीत होगा। लोगों की सहायता करके सुकून मिलेगा। घर के सदस्य आनंदित होंगे। अपने करियर को लेकर समझौता ना करें। बातचीत में सभ्य भाषा का इस्तेमाल करें।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यभार की वजह से बेचैनी की स्थिति रहेगी।

कन्या राशि
आपके सौम्य व्यवहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। व्यापार में बड़ा निवेशन करें। खर्चों पर कटौती करना संभव नहीं होगा। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
तुला राशि

आज मिले-जुले परिणाम वाला दिन रहेगा। शत्रुओं के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। परिवार में अप्रिय घटना घट सकती है। किसी मित्र की गलत सलाह आपको भ्रमित करेगी। किसी पर भरोसा ना करें।

वृश्चिक राशि
किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। घर परिवर्तन संबंधी योजना बन सकती है। बिना मतलब के दूसरों के कार्य में ना उलझें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि
किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बुजुर्गों की सलाह सहायक रहेगी। बहस की स्थिति में ना पड़े। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करे। वाहन चलाने में सतर्कता रखें।

मकर राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। करियर से संबंधित उचित उपलब्धियां हासिल होगी। अपने अंदर अहम की भावना ना लाएं। व्यापार में फायदेमंद स्थिति बनी रहेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा।

कुंभ राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। घर में नवीनीकरण संबंधित वस्तुओं की खरीदारी होगी। व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे। अपने व्यक्तिगत मामलों में दूसरों को हस्तक्षेप ना करने दें।

मीन राशि

लंबे समय से अटका हुआ कोई काम गति में आएगा। स्वयं को बेहतर स्थिति में पाएंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। कारोबारी गतिविधियां स्थिर रहेंगी।

 

Share This News :