Homeअपना शहर ,slider news,
मैच भी गुटबाजी को हवा दे गया ,मूल भाजपा कार्यकर्ता निराश रहे -कई नेताओं ने किया बॉयकाट

मैच भी गुटबाजी को हवा दे गया ,मूल भाजपा कार्यकर्ता निराश रहे -कई नेताओं ने मैच का  बॉयकाट किया .श्रीमंत माधवराव सिंधिया किर्केट मैदान पर हुए भारत बंगलादेश मैच में भाजपा की गुटवाजी को और हवा दे गया .भाजपा के तमाम सीनियर नेताओं की घोर उपेक्षा की गई . एक गुट विशेष के लोगों को थैला भर के टिकिट दिए गए  .  पर भाजपा के असली कार्यकर्ताओं को टिकिट नहीं मिले ,इसी कारण भाजपा के मूल कार्यकताओं ने मैच का बॉयकॉट किया .एक मंत्री  ने सैकड़ों पास बाँट दिए .लेकिन मूल कार्यकर्ताओं को एक भी पास नहीं दिया .इससे कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी है.भाजपा में ठाकुर साहब गुट की भारी उपेक्षा की गई .भारत मैच जीता ,मगर भाजपा कार्यकर्त्ता निराश रहे ,जो मैच का आनंद नहीं ले सके . 

Share This News :