सुल्तानपुर माजरा की सुरक्षित सीट से जयकिशन को उतारा गया है। वे पूर्व में इसी सीट पर चार बार जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में उनके लिए यह एक जानी पहचानी मजबूत लड़ाई होगी। कांग्रेस के लिए वे एक मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। रोहित चौधरी नांगलोई जाट से भी जाट समुदाय का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। पार्टी की तेज तर्रार प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल भारद्वाज सदर बाजार से अपनी किस्मत आजमाएंगे। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को उतारा गया है। मुसलमान बहुल बल्लीमारान सीट से हारून यूसुफ और मुस्तफाबाद से अली मेहंदी एक बार फिर कांग्रेस के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
किसको कहां से मिला टिकट?
नरेला से अरुणा कुमारी
बुराड़ी से मंगेश त्यागी
आदर्श नगर से शिवांक सिंघल
बादली से देवेंद्र यादव
सुलतानपुर माजरा से जय किशन
नागलोई जट रोहित चौधरी
शालीमार बाग से प्रवीण जैन
वजीरपुर से रागिनी नायक
सदर बाजार से अनिल भारद्वाज
चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल
बल्लिमारान से हारून यूसुफ
तिलक नगर से पीएस बावा
द्वारका से आदर्श शास्त्री
नई दिल्ली से संदीप दीक्षित
कस्तुरबा नगर से अभिषेक दत्त
छतरपुर से राजिंदर तंवर
अंबेडकर नगर से जय प्रकाश
ग्रेटर कैलाश से गरवित सिंघवी
पटपड़गंज से अनिल कुमार
सीलमपुर से अब्दुल रहमान
मुस्तफाबाद से अली मेहंदी