मुफ्ती खालिद से NIA ने की 18 घंटे पूछताछ, पाकिस्तान से लेकर सीरिया तक जुड़े तार
झांसी .ऑनलाइन दीनी तालीम से विदेश से मोटी रकम जुटाने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अलीगोल मोहल्ले की सुपर कॉलोनी में बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे छापा मारा। यहां मुफ्ती खालिद नदवी के घर से उसका लैपटॉप, मोबाइल समेत बैंक पासबुक कब्जे में लेकर करीब आठ घंटे तक घर में पूछताछ की। सुबह करीब 11:25 पर टीम उसे लेकर बाहर निकली। तभी हजारों की भीड़ ने उनको घेर लिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की पर खालिद को छुड़ा लिया।हालात बिगड़ते देख टीम खालिद को मस्जिद में लेकर चली गई। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर दो घंटे बाद टीम नदवी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। यहां से पुलिस लाइन ले जाया गया। 18 घंटे की पूछताछ के बाद रात करीब 9:20 पर उसे छोड़ दिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।