तानसेन समारोह में कला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, चित्रकारों ने खींचा संगीत से ध्यान
ग्वालियर : तानसेन समारोह में आज ग्वालियर में चित्रकारों की कला ने दर्शकों का मन मोहा, समारोह में देश के प्रसिद्ध चित्रकारों ने सम्मिलित होकर अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई। आज के कार्यक्रम में प्रसिद्ध चित्रकार पंकज कुमावत ने अपनी लाइव पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई। उनकी पेंटिंग्स में तानसेन के दीप राग और उनके संगीत की भावना को दर्शाया गया है। चित्रकार एल एन भावसार 88 वर्ष की आयु में युवाओं के मध्य कैनवास पर तानसेन गायन शैली के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया है। उनका जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत का केंद्र रहा। इनके अतिरिक्त चित्रकारो में जॉन डगलस, कुनू पटेल , अवधेश मिश्रा , वेदप्रकाश , महेश चंद्र वर्मा , रामचंद्र खारातमाल, मानस जेना आदि देश के विभिन्न प्रदेशों से उपस्थित होकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहाँ उपस्थित अतिथियों ने कहा कि "तानसेन समारोह ग्वालियर की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें इस समारोह में आए चित्रकारों को आमंत्रित करने पर गर्व है।" वहीं चित्रकारों ने बताया कि ग्वालियर में प्रदर्शनी के दौरान दर्शकों ने उनका बहुत उत्साह बढ़ाया व उन्हें अच्छा कार्य दिखाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें उनका कई युवाओं का बढ़चढकर साथ दिया।
इस अवसर पर शासकीय ललित कला महाविद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार, प्रशासनिक प्रभारी गिर्राज शर्मा , प्राध्यापक मनीष चंदेरिया व अन्य स्टाफ के साथ महाविद्यालय की छात्रा पूजा शर्मा, पलक, पियूष व अन्य छात्र–छात्रों ने साथ देश भर से आए इन चित्रकारों की पूर्ण निष्ठा से सहायता की। बता दें कि समारोह का समापन 19 दिसंबर को होगा।