Homeदेश विदेश,
पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। इस कड़ी में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां उस तिथि से प्रभावी होंगी, जिस दिन ये नए राज्यपाल अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

कौन कहां का बना राज्यपाल?
बिहार- आरिफ मोहम्मद खान
केरल- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
ओडिशा- डॉ. हरि बाबू कंभमपति
मिजोरम- डॉ. विजय कुमार सिंह
मणिपुर- अजय कुमार भल्ला

Share This News :