Homeदेश विदेश,
ऐसा बयान जिसकी है चर्चा, कहा- हनुमानजी की जाति राजभर

प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को हनुमान जी को राजभर जाति का बताया।उन्होंने कहा कि जब राम-लक्ष्मण को अहिरावण पातालपुरी में ले गया था, तब उन्हें पातालपुरी से निकालने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी थी। अगर किसी की हिम्मत पड़ी तो राजभर जाति में पैदा हनुमान जी की। हनुमान जी राम-लक्ष्मण को पातालपुरी से निकाल कर ले आए।पंचायतीराज मंत्री शनिवार को वासुदेवा गांव पहुंचे और गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन किया। इसके बाद ओम प्रकाश ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब बहुत से लोग कहेंगे कि ये तो हनुमान जी को राजभर जाति का बता रहे हैं। आपको बता दूं, अभी गांव में बुजुर्ग हैं। जब बच्चे बदमाशी करते हैं तो वे आज भी भर बंदर कह कर संबोधित करते हैं। हनुमान जी भी बंदर हैं। उन्होंने कहा कि हर पात्र को पीएम और सीएम आवास मिलना है। जो पात्र हैं, वह ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर अरविंद राजभर, मुनीम राजभर, रोहित राजभर, बालेश्वर राजभर, लाल बदन, हीरालाल राजभर, सुग्रीव राजभर मौजूद रहे।

 

Share This News :