MP : भाजपा ने 18 जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को इसे लेकर कई नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इसमें कई जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।मध्य प्रदेश भाजपा ने दूसरे दिन भाजपा के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। सोमवार रात को भोपाल नगर से रविंद्र यति, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से राय सिंह सेंधव को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोपहर में ही एक से दो दिन में सभी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की थी। इससे एक दिन पहले भाजपा ने उज्जैन और विदिशा के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया था।
बता दें वरिष्ठ नेताओं के बीच जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर रायसुमारी में सहमति नहीं बन पाने के कारण घोषणा नहीं हो पा रही थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने पैनल अनुसार नाम बुलाए थे, जहां प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद अब जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जा रही है। जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी करेंगे और इसके बाद एक साथ सभी 62 जिला अध्यक्षों की सूची राज्य स्तर से जारी की जाएगी।
शहर जिलाध्यक्ष
भोपाल नगर रविंद्र यति
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
देवास रायसिंह सेंधव
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
मैहर कमलेश सुहाने
श्योपुर शशांक भूषण
अशोकनगर आलोक तिवारी
नीमच वंदना खंडेलवाल
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
पन्ना बृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरी जसमंत जाटव
बुरहानपुर मनोज माने
छतरपुर चंद्रभान गौतम
गुना धर्मेंद्र सिकरवार
हरदा राजेश वर्मा
मउगंज डॉ. राजेंद्र मिश्रा
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
दो जिला अध्यक्षों की पहले हो चुकी घोषणा
भाजपा संगठन ने रविवार रात को जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू किया। सबसे पहले उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विदिशा जिले का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया।