Homeअपना शहर ,
बेटी विबाह के लिए तैयार नहीं थी -पिता ने गोली मारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता 10 मिनट तक पिस्टल और कट्टा लहराता रहा है। घटना मंगलवार रात 9 बजे आदर्श नगर महाराजपुरा की है। चार दिन बाद 18 जनवरी को युवती की शादी होने वाली थी। सूचना मिलने के बाद ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह और सीएसपी महाराजपुरा मौके पर पहुंचे। हत्या के आरोपियों में युवती के चचेरे भाई का नाम भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, जिले के महाराजपुरा आदर्श नगर निवासी तनु गुर्जर के पिता महेश सिंह हाईवे पर महेश ढाबा का संचालन करते हैं। उसकी 20 साल की बेटी तनु की 18 जनवरी को शादी। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि तनु शादी करना नहीं चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना ही शादी तय की गई थी। इसी को लेकर उसका परिवार से विवाद चल रहा था। आरोपी महेश सिंह गुस्से का तेज है उसे बेटी का शादी से मना करना पसंद नहीं था। मंगलवार रात करीब 9 बजे पिता महेश गुस्से से तमतमाता हुआ घर पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु अचेत होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। उसका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ चुका था। उसका पिता महेश कट्टा और चचेरा भाई राहुल पिस्टल लेकर खड़ा था। गोली की आवाज सुनकर बाहर आए पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीएसपी महाराजपुर नागेन्द्र सिंह सिकरवार तत्काल स्पॉट पर पहुंचे, इस दौरान महेश हवा में कट्टा और पिस्टल लहरा रहा था। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया है कि वारदात में युवती का चचेरा भाई राहुल भी शामिल है। आरोपी पिता को पकड़ लिया है, जबकि भाई फरार है। युवती शादी नहीं करना चाहती थी, जिस कारण दोनों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।


Share This News :