Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
आम आदमी को बड़ा झटका: ₹50 महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, ये नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू, सरकार का ऐलान
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। सरकार ने एक तरफ पेट्रोल-डीजल पर 2-2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर दिया। हालांकि, इसका असर आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। इधर, दूसरी तरफ सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उज्ज्वला और गैर-उज्ज्वला दोनों योजनाओं के लिए कल सुबह, मंगलवार, 8 अप्रैल, 2025 से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी होने वाली है।
अब इतनी होगी कीमत
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।