Homeदेश विदेश,
भारत-PAK तनाव के बीच चंडीगढ़-श्रीनगर समेत 25 एयरपोर्ट्स बंद, 200 से ज्यादा फ्लाइट्स भी रद्द; लिस्ट

पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में देर रात सशस्त्र बलों द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के कारण 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और श्रीनगर सहित कम-से-कम 25 हवाई अड्डों पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइन ने विभिन्न हवाई अड्डों के लिए अपनी-अपनी सेवाएं रद्द कर दीं। सूत्रों ने बताया कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 25 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें श्रीनगर, लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं।

एक सूत्र के अनुसार, विमानन कंपनियों ने विभिन्न हवाई अड्डों से आने-जाने वाली 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने कहा कि उसने हवाई प्रतिबंधों के कारण 10 मई की सुबह तक अमृतसर और श्रीनगर सहित विभिन्न घरेलू हवाई अड्डों से 165 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। एअर इंडिया ने कहा, ''विमानन अधिकारियों द्वारा इन हवाई अड्डों को बंद करने की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट जैसे हवाई अड्डों से आने-जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानें 10 मई को सुबह 05:29 बजे (भारतीय समयानुसार) तक रद्द की जा रही हैं।''

 

बंद किए गए एयरपोर्ट की पूरी लिस्ट

1. चंडीगढ़

 

2. श्रीनगर

 

3. अमृतसर

 

4. लुधियाना

 

5. भुंतर

 

6. किशनगढ़

 

7.पटियाला

 

8. शिमला

 

9. गग्गल

 

10. भटिंडा

 

11.जैसलमेर

 

12. जोधपुर

 

13. बीकानेर

 

14. हलवारा

 

15. पठानकोट

 

16. जम्मू

 

17. लेह

 

18. मुंद्रा

 

19. जामनगर

 

20. राजकोट

 

21. पोरबंदर

 

22. कांडला

 

23. केशोद

 

24. भुज

 

25. थोइस

Share This News :