सिंधिया ने मध्य प्रदेश लीग के आयोजन को लॉन्चपैड बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा आयोजन है, जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए IPL के सिलेक्टर्स की टीम के सदस्य भी यहां आते हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि पिछले साल MPL के 11 खिलाड़ी आईपीएल के लिए चयनित हुए थे। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला और इकलौता राज्य है, जहां सबसे पहले हमने MPL की शुरुआत की है। बता दें, 12 जून से शुरू होने वाले एमपीएल के सभी क्रिकेट मैच, ग्वालियर के विश्वस्तरीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेलें जाएंगे।