Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री विजयवर्गीय की कार को मारी दूसरी कार ने टक्कर, बाल -बाल बचे

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार को शुक्रवार रात एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी। नगर निगम चौराहे पर हुए यह हादसा ज्यादा गंभीर नहीं था। दोनों कारों में हल्का डेंट लगा है, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। जब यह घटना हुई।तब कार में मंत्री विजयवर्गीय सवार थे। इस मामले में पुलिस थाने तो कोई शिकायत नहीं हुई। हादसे के बाद दोनों कारें रुकी। टक्कर मारने वाली कार में एक परिवार सवार था, जो कृष्णपुरा की तरफ से आ रहा। कार चालक को समझा कर रवाना कर दिया गया।मंत्री विजयवर्गीय एक आयोजन में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मंत्री विजयवर्गीय और उनके पीए कार में सवार थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। दोनो ही वाहन ज्यादा स्पीड में नहीं थे, इस कारण हादसा ज्यादा गंभीर नहीं था।

 

Share This News :