Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
सोनम से रिश्ता खत्म कर गोविंद ने किया जीजा का पिंडदान, राजा के मोक्ष के लिए किया गया पूजन

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शिलांग पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं राजा रघुवंशी के परिजन अपने बेटे के मोक्ष की कामना को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धवट पर नारायण बलि का पूजन अर्चन कर पिंड बनाएं उनका पूजन किया और फिर इन्हें मां शिप्रा प्रवाहित किया। श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी आम वाला पंडा ने बताया कि राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनका भतीजा विधान आज शुक्रवार को राजा रघुवंशी के मोक्ष की कामना को लेकर सिद्धनाथ आए। उन्होंने पहले दिन से लेकर दसवें दिन तक का पूजन अर्चन किया। पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि राजा के मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह संस्कार आवश्यक होता है। इसीलिए परिवार के लोग उज्जैन आए थे, जिन्होंने पिंडदान के साथ ही तर्पण किया और सिद्धनाथ के दर्शन करने के बाद दान पुण्य भी किया।

Share This News :