Home > अपना मध्यप्रदेश,
सोनम रघुवंशी की राज के साथ एक और तस्वीर हुई वायरल
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की एक और फोटो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर में सोनम रघुवंशी अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ बेहद खुश नजर आ रही है।बता दें कि, राज कुशवाहा भले ही सोनम रघुवंशी को सबसे सामने दीदी कह कर संबोधित करता हो, लेकिन शिलांग पुलिस के पास दोनों के बीच अंतरग संबंधों के सबूत है। राज और सोनम की एक और तस्वीर सामने आई है, जो सोनम ने खुद अपने इंस्टाग्राम आईडी से पिछले साल अपलोड की थी। वायरल तस्वीर में सोनम साड़ी पहने हुए है, जबकि राज ने कुर्ता पहन रखा है। इस तस्वीर में सोनम रघुवंशी राज कुशवाह के साथ बेहद खुश नजर आ रही है। इतना ही नहीं राज टीका भी लगाया हुआ है। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।