Homeअपना शहर ,slider news,
ऑटो-लोडिंग वाहन चालकों की समस्याओं का निदान होगा : सतीश सिकरवार

ग्वालियर। हरिशकरपुर मोड़ नाकाचन्द्रवदनी वार्ड क्रं. 58 में लोडिंग वाहन चालको ने मकर संक्रांति व नववर्ष मिलन समारोह मुख्य अतिथि डॉ. सतीष सिंह सिकरवार व विशिष्ट अतिथि अवधेश कौरव के आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर गुलाब बघेल, सुरेष प्रजापति, जीतू प्रजापति, राकेश प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, राजू ठेकेदार, संतोष साहू, रामनारायण, संतोष कुशवाह, भारत पारदी, बंटी सेन, हरीशचन्द्र प्रजापति, नीरज जाटव, आनंद प्रजापति, बलराम प्रजापति, जगदीश प्रजापति, संजय पाल आदि मौजूद थे। 
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि ऑटो लोडिंग वालों को एक निष्चित स्थान पर खड़ा होने के लिए चिन्ह्ति हो, इसके लिए वे संबंधित अधिकारियों से चर्चा करूंगा और समस्या का निराकरण करवाउंगा। डॉ. सिकरवार ने ऑटो लोडिंग वालों की समस्याओं को भी सुना और निराकरण कराने का आश्वासन दिया। ऑटो लोडिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में दीपक, सोना, बाबू, बल्लू, नूर बेग, कुलदीप, विनोद, राजू, सूरज आदिवासी, कल्लू, लक्ष्मण, विश्णु, सुनील, सुरेश आदि लोग शामिल थे।

Share This News :