Homeखेल ,slider news,
शुभारम्भ -जयेशबाल और गिल -पंत का पचास

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 359 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए यह शानदार दिन रहा और यशस्वी जायसवाल तथा गिल ने शतक जड़े, जबकि पंत अर्धशतक लगाने में सफल रहे। इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारत के लिए यशस्वी और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इंग्लैंड को पहली सफलता ब्रायडन कार्स ने दिलाई जिन्होंने राहुल को अपना शिकार बनाया। राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन खाता खोले बिना आउट हुए। लंच ब्रेक के बाद शुभमन बल्लेबाजी के लिए उतरे। गिल और यशस्वी ने दूसरे सत्र में इंग्लैंड को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। यशस्वी ने इंग्लैंड में अपने पहले मैच में शतक लगाया। गिल और यशस्वी के बीच साझेदारी को बेन स्टोक्स ने यशस्वी को आउट कर तोड़ा। यशस्वी 101 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। फिर क्रीज पर पंत उतरे और उन्होंने गिल के साथ मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड को सफलता हासिल नहीं करने दी। गिल और पंत ने चौथे विकेट के लिए अब तक 138 रन जोड़ लिए हैं और इन दोनों की कोशिश दूसरे दिन भारत को और मजबूत स्थिति पर ले जाने की होगी। इंग्लैंड के लिए अब तक स्टोक्स को दो विकेट और कार्स को एक विकेट मिला है।


Share This News :