कांग्रेस की ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल में MP के दो नेताओं को मिली जगह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। जिसमें बड़े नेताओं को शामिल किया है। ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनिल जयहिंद कन्वेनर बनाए गए हैं। जबकि जितेंद्र बघेल को सचिव बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से दो नेताओं को भी शामिल किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और एमपी विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे को भी शामिल किया गया है। जल्द ही इस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की एक बड़ी बैठक होने वाली है।सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री, कर्नाटक),अशोक गहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री),भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री),सचिन पायलट,बी के हरिप्रसाद,गुरदीप सप्पल,अरुण यादव,नारायणस्वामी,अमित चावड़ा,महेश गौड़,वीरप्पा मोइली,पूनम प्रभाकर,श्रीकांत जेना,अजय कुमार लल्लू,सुभाषिनी यादव,एस ज्योतिमानी,विजय वेट्टीवार,धर्मेंद्र साहू,हिना कावरे,अदूर प्रकाश कमेटी में यह नाम शामिल हैं .जानकारी के अनुसार अब यह पैनल ओबीसी से जुड़े मुद्दों का खाका तैयार करेगा और योजनाबद्ध तरीके से देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा। कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विभाग द्वारा किए गए इसी तरह के प्रयास लोगों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाते हैं। राहुल गांधी लंबे समय से जाति जनगणना की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने हाल ही में 2027 के लिए इसे अधिसूचित करके जवाब दिया। इसके अलावा सरकार की अधिसूचना में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि 2027 में होने वाली नियमित जनगणना में जाति जनगणना शामिल होगी या नहीं।