Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पारी की शुरुआत इंदौर से करेंगे भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
सोमवार को इंदौर नगर भाजपा एक कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। इसमें पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। भाजपा उनके स्वागत में रैली भी निकालेगी। इसकी अनुमति भी प्रशासन से ली गई है।7 जुलाई को हेमंत खंडेलवाल खजराना गणेश मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद दाता बंदीछोड़ गुरुद्वारे पर अरदास करेंगे। गुरुद्वारे से राऊ विधानसभा के कार्यकर्ता उन्हें कार्यक्रम स्थल सोलरिस होटल गार्डन तक रैली के रूप में लेकर आएंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। तैयारियों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सम्मेलन स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इंदौर की परंपरा के अनुसार नवागत अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।