सीएस से तालमेल नहीं बैठने पर राजौरा को हटाया
राज्य सरकार ने रविवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय, नगरीय प्रशासन और सहकारिता जैसे अहम विभागों में नेतृत्व बदला गया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव रहे डॉ. राजेश राजौरा को मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ तालमेल नहीं बन पाने के कारण हटाया गया है। उनकी जगह नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री कार्यालय का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मंडलोई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ‘गुड बुक’ में लंबे समय से माने जाते रहे हैं। उनके इस पद पर आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी।पिछले साल जून में राजेश राजौरा को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय उनके साथ सीएमओ में दो प्रमुख सचिव और की भी तैनाती हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय में कुल 9 आईएएस अधिकारियों की टीम बनाई गई थी, जिसकी कमान राजौरा के हाथ में थी। कुछ समय पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राघवेंद्र सिंह, संजय शुक्ल और भरत यादव को भी सीएमओ से हटा दिया गया था।
9 आईएएस अधिकारियों के तबादले
नीरज मंडलोई- सीएम के एसीएस बने
राजेश राजौरा- एसीएस, नर्मदा घाटी विकास विभाग
संजय दुबे – एसीएस, नगरीय प्रशासन विभाग
संजय कुमार शुक्ल – एसीएस, सामान्य प्रशासन
डीपी आहूजा – प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग
एम. सेलवेन्द्रन – सचिव, कार्मिक, सामान्य प्रशासन
निशांत वरवड़े- सचिव, कृषि विभाग
प्रबल सिपाहा- आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग
राखी सहाय बनीं एमपीपीएससी की सचिव