Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस के आंदोलन को देख अशोकनगर जिला प्रशासन ने निकाला आदेश, होटल ,रेस्ट हॉउस और सर्किट हॉउस नहीं मिलेगा

अशोकनगर में 8 जुलाई को कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल को कार्यकर्ता की भीड़ को रोकने की व्यवस्था करने के आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन के आदेश पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं। कांग्रेस ने कहा कि आदेश विपक्ष को कुचलने वाला है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अशोकनगर जिला प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दमनात्मक तरीके अपना रहा है। बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए होटल, रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। यहां तक कि लगभग 1000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।मुकेश नायक ने कहा कि प्रशासन ने जिस अधिनियम के तहत यह आदेश जारी किया है, वह किसी संकटकालीन स्थिति में लागू होता है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता तो खुद पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और गिरफ्तारी देने को तैयार हैं। नायक ने  जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई FIR को निराधार बताया।

Share This News :