Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले , वरुण बने जेल डीजी

राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी वरुण कपूर को जेल महानिदेशक (डीजी जेल) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में, आईपीएस मोहम्मद शाहिद अबसार की सेवाएं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से वापस लेते हुए उनको अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), चयन एवं भर्ती, पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (PTRI) के साथ-साथ संचालक, पुलिस अकादमी भौंरी का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सायबर सेल, पुलिस मुख्यालय को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

Share This News :