Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
महाराज के नव रत्ननों में से किसकी होगी ताजपोशी -- तोमर साहब खेमें से यह नाम सुर्ख़ियों में

( विनय शर्मा )मध्यप्रदेश में अब बहुत जल्दी निगम मंडलों -प्राधिकरणों एवं अन्य बिभागों में राजनितिक नियुक्तियां होना है .भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को फ्रीहैण्ड दे दिया है .ऐसे में अब सब कुछ सीएम को ही करना है .लेकिन भाजपा के क्षत्रप नेता अपने समर्थकों को पद दिलाने एड़ी- चोटी का जोर लगाएंगे | यहाँ हम ग्वालियर अंचल की बात करें तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अपना ,अपना दवदवा रखते हैं .
महाराज ने नव रत्ननों में से किसकी होगी ताजपोशी : महाराज के नवरत्न भी पद पाने की दौड़ में दिल्ली और भोपाल की दौड़ लगा रहे हैं . नव रत्नों में शुमार दलित समाज से पूर्व मंत्री इमरती देवी , वैश्य समाज से पूर्व बिधायक मुन्नालाल गोयल और रमेश अग्रवाल ,ब्राह्मण समाज से सुरेंद्र शर्मा सरपंच ,पिछड़ा वर्ग समाज से पूर्व बिधायक रामवरन सिंह गुर्जर , क्षत्रिय समाज से आशीष प्रताप सिंह राठोड ,अल्प संख्यक समाज से गुड्डू वारसी , जैन समाज से एडवोकेट राजेंद्र जैन एवं चेंबर से प्रवीण अग्रवाल के नाम महाराज खेमें से चल रहे हैं .

 तोमर साहब खेमें से यह नाम सुर्ख़ियों में  : रामेश्वर भदौरिया ,महेश उमरैया,भरत दांतरे , पारस जैन , श्रीमती सुनीता शिवहरे , सोनू मंगल ,राजू कुकरेजा , सतीश बोहरे , अशोक  जैन ,अशोक जादोन,गुड्डू तोमर के नाम शामिल हैं .बताया जा रहा है की श्री तोमर युवा और नए चेहरे आगे लाने के पक्ष में हैं .अन्य दावेदारों में : पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ,पूर्व अध्यक्ष बीज निगम महेंद्र सिंह यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी .भाजपा  प्रदेश मीडया प्रभारी आशीष अग्रवाल ,युवा नेता तुष्मुल झा  प्रमुख हैं .

Share This News :