Homeअपना मध्यप्रदेश,
विपक्ष ने मंत्री विजय शाह का मांगा इस्तीफा,सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित

सदन में मंत्री विजय शाह के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया। कांग्रेस बोली ऐसे मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। बीजेपी बोली कांग्रेस देश का अपमान कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष के बोलने के बाद भी कांग्रेस विधायक नहीं माने तो विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। एक घंटा के स्थगन के बाद विधानसभा की कार्रवाई फिर शुरू की गई। मंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस हुई। इसी दौरान सदन के अंदर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे। वे मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

विपक्ष ने मंत्री विजय शाह का मांगा इस्तीफा,सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन है। आज सदन में सवाल-जवाब के बाद ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। सदन में 13 विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। ऐसे में शिक्षा, सवास्थ्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान कांग्रेस की ओर से हंगामें के भी आसार हैं। वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद की कमी को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक खाद की सांकेतिक बोरियां लेकर पहुंचे हैं।

Share This News :