Homeअपना मध्यप्रदेश,
भाजपा बिधायक ने सरकार को घेरा बोले 500 एकड़ पर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में  खुरई विधानसभा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने ध्यान आकर्षित किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 500 एकड़ पर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। मंत्री कारण सिंह वर्मा ने कहा कि सभी अवैध कब्जे हटाने का काम किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री के जवाब से मैं संतुष्ट नहीं हूं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा जनजातियों की जमीन को बचाने के लिए यह ध्यान आकर्षण है। और विपक्ष इस समय प्रदर्शन कर रहा। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि क्या 500 एकड़ कब्जे की जांच नहीं करवा सकते हैं। मंत्री कारण सिंह ने कहा कि हम जांच करवा लेंगे। 

Share This News :