Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले - सीएम हो या मंत्री, इंदौर के लिए ...

इंदौर ने  मुझे बहुत कुछ दिया है। इंदौरवासियों के प्रेम और आशीर्वाद के कारण मेरी देश-प्रदेश में पहचान है। इंदौर के लिए मै कुछ भी कर सकता हूं। सीएम हो या मंत्री इंदौर के लिए झगड़ने में मुझे तकलीफ नहीं होती है।

यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राऊ में आयोजित एक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि मैं शहर के बाहर रहता हूँ तो मुझे होम सिकनेस नहीं होती लेकिन इंदौर की याद आती है। यहां को आबोहवा, लोगों के प्रेम का अलग ही आनंद है। मुझे इंदौर ही अच्छा लगता है।इंदौर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके है कि इंदौर एक नया दौर है। स्वाद और स्वच्छता की राजधानी है। इंदौर अभी स्वच्छता में नंबर वन है। अब हर क्षेत्र में नंबर वन होना चाहिए।विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के लोग वफादार है। यहां के लोग काम नहीं भूलते। मेरे महापौर काल में हुए कामों को लोग अभी भी याद करते है। अब केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। इंदौर के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।विजयवर्गीय ने समारोह में आठ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर में विकास तेजी से हो रहा है। इंदौर ने 20 साल में टेम्पो से मेट्रो तक का सफर किया है।

 

Share This News :