Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
निगम मंडल में जल्द होगी नियुक्तियां -प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने किया इशारा -सिंधिया ने की भेंट
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद से वे लगातार पार्टी के नेताओं से सौजन्य भेंट कर रहे हैं और कई नेता उनके आवास पर भी आकर मुलाकात कर चुके हैं। इसी क्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया उनसे मिलने पहुंचे थे। निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी।