Homeराज्यो से ,slider news,
शराब कारोबारी से लूट के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 20.30 लाख रुपये बरामद

ग्वालियर के बहोडापुर थाना क्षेत्र में बीते 6 अगस्त को शराब कारोबारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया है जिसमें से एक मुख्य आरोपी अभी फरार है।एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने शाम को पत्रकारों को बताया कि उक्त घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। 80 टीमों को लगाकर घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लोकेशन के आधार पर पहले बाइक जलालपुर के पास एक पेट्रोल पंप से बरामद की गई। पुलिस ने बाइक का नंबर ट्रेस किया तो वह फर्जी निकला। वहीं पुलिस को पता चला कि उक्त बदमाश बस से लटक कर मुरैना की तरफ गए हैं। उसके बाद पूछताछ में पता चला कि वह टेकरी के पास उतर गए थे। उसके बाद पुलिस ने मुखबिरों से पूछताछ की तो आरोपियों की पहचान दीपक कुशवाह, विकास गुर्जर तथा विजय कंसाना निवासी करूआ गांव थाना नूराबाद के रूप में की गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी एक टोयटा ग्लैंजा कार से राहुल गुर्जर के साथ गए हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी दीपक कुशवाह का बाबा पूर्व सरपंच हैं और विजय कंसाना का चाचा रामलखन अंबाह में पार्षद हैं। पुलिस ने उन पर भी दबाब बनाकर आरोपियों को लूट कर रकम बरामद की। पुलिस ने 20 लाख 30 हजार रुपये लूट में से बरामद किए हैं।एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि गोल पहाडिया के पास की शराब दुकान पर काम करने वाला शिवम कुशवाह जिसे संदिग्ध गतिविधियों के चलते हटाया गया था, वह षडयंत्र में शामिल है। पुलिस ने शिवम को जब पकड़ा, तो उसने पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने शिवम के रिश्तेदार दीपक कुशवाह, विजय गुर्जर, राहुल घुरैया को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविंद सक्सैना ने उक्त सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश करने वाली टीम को 30 हजार का इनाम घोषित किया है।


Share This News :