डिप्टी सीएम के दो वोटर कार्ड, उम्र भी अलग-अलग तेजस्वी के दावों से हिली भाजपा
बिहार में दो वोटर कार्ड को लेकर राजद और भाजपा के बीच जंग छिड़ी हुई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव पर दो वोटर कार्ड का आरोप लगा था। चुनाव आयोग ने भी उनसे जवाब-तलब कर लिया था। तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नाम दो अलग-अलग जगहों पर ड्राप्ट मतदाता सूची में दर्ज होने के दावे के साथ आए हैं।तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विजय सिन्हा के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं। दोनों का ईपिक का डिटेल भी आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उनका ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम पटना और लखीसराय में दर्ज है। इसमें उनकी उम्र भी अलग-अलग है।तेजस्वी ने बताया कि विजय सिन्हा का नाम पटना जिले के बूथ संख्या 405 में क्रम संख्या 757 पर दर्ज है। इसका ईपिक नंबर AFS0853341 है। दूसका वोटर कार्ड लखीसराय जिले का है। यहां के बूथ संख्या 231 में क्रम संख्या 274 पर भी उनका नाम दर्ज है। इसका ईपिक नंबर IAF3939337 है।आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अब सवाल ये है कि क्या चुनाव आयोग या पटना जिला प्रशासन और लखीसराय जिला प्रशासन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नोटिस भेजेगा? क्या विजय सिन्हा पर कोई कार्रवाई होगी?