Homeराज्यो से ,
बादल फटने से मची तबाही, 46 लोगों की मौत, 167 लोग बचाए गए

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से तबाही मच गई है। 46 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। 120 के करीब लोग घायल हो गए हैं। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम जारी है। डीडीसी चेयरपर्सन किश्तवाड़ पूजा ठाकुर ने चिशौती बादल फटने की घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि करीब 100 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए प्रशासन की तत्परता की सराहना की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 50 से अधिक शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन, पुलिस, सेना और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लगातार खोज और राहत कार्य में लगे हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, वहीं घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।अब तक 36 शवों को अथोली पहुंचाया गया है, जबकि कुछ शव अभी भी चिशौती में ही फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।किश्तवाड़ के चिशौती गांव में बादल फटने की घटना के बाद बचाव कार्य तेजी से जारी है। जम्मू के आईजीपी और डीआईजी डीकेआर रेंज हालात की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें जुटी हैं। जिला उपायुक्त पंकज शर्मा (केएएस) और एसएसपी नरेश सिंह (जेकेपीएस) खुद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की अगुवाई कर रहे हैं।जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव में गुरुवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में दो सीआईएसएफ कर्मियों सहित 46 लोगों की मौत हो गई।





Share This News :