Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अनूसचित जाति विकास विभाग के बाबू को 1 लाख की रिश्वत लेते दबोचा

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी जीवन लाल बरार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी जाति प्रमाण पत्र की जांच को दबाने के बदले 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था।जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा वाणिज्य कर कार्यालय में कार्यरत उषा दाभीरकर ने जबलपुर लोकायुक्त को शिकायत की थी। श्शिकायत में बताया था कि उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच कार्यालय आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग राजीव गांधी भवन भोपाल में की जा रही है। जांच को दबाने के लिए विभाग का सहायक ग्रेड-1 जीवन लाल बरार पांच लाख रुपए की मांग कर रहा हैं। शिकायत के जांच में सही पाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने जला बिछाया और पंचशील नगर स्थित मकान में सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी जीवन लाल बरार को एक लाख रुपए की पहली किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

Share This News :