Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया राज परिवार की तीसरी पीढ़ी सभालेगी एमपीसीए की कमान

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर फिर सिंधिया परिवार का दबदबा बरकरार रहेगा। लंबे समय तक एमपीसीए के अध्यक्ष पर माधव राव सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया काबिज रहे। अब सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी इस पद को संभालने जा रही है। महाआर्यमन सिंधिया के अध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग साफ है,क्योकि उनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन फार्म दाखिल नहीं किया।

अब 2 सितंबर को एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में कार्यकारिणी के नामों की घोषणा हो जाएगी। महाआर्यमन के अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया,सचिव सुधीर असनानी, कोषाध्यक्ष संजय दुआ भी लगभग तय है। कार्यकारिणी सदस्य में राजीव रिसोडकर, प्रशुन कनमड़ीकरण, विजेस राणा व संध्या अग्रवाल के नाम भी  तय है। सहसचिव पद के लिए अमरदीप पठानिया, प्रेम पटेल और राजेश भार्गव ने फार्म लिए थे। पठानिया ने इस पद के लिए फार्म भरा है।

 खेल से राजनीति तक का सफर

सिंधिया परिवार का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से पुराना नाता है। माधव राव सिंधिया खुद क्रिकेट खेलते थे और अध्यक्ष भी थे। उनके निधन के बाद यह कुर्सी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाली। बाद वे सांसद व मंत्री भी बने। उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी राजनीति में कदम रख चुके है। वे कई बार अपने पिता के साथ चुनावी सभा में देखे जा चुके है और जनसंपर्क भी करते है। अब वे एमपीसीए अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे।

 
 

Share This News :