विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने संघ प्रचारक ओम प्रकाश सिसोदिया के पिता के निधन पर व्यक्त किया शोक
ग्वालियर: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज ग्वालियर से आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत प्रचारक ओम प्रकाश सिसोदिया के पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। तोमर आगरा जिले के ग्राम बाकंदा (किरावली) स्थित निवास स्थान पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय सिसोदिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिजनों से भेंट कर दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर मुरैना लोकसभा सांसद शिव मंगल सिंह तोमर, मुरैना जिला भाजपा अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, भाजपा नेता जगदीश पाठक, मधु दंडोतिया, मुरैना युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू परमार सहित मुरैना और धौलपुर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।